गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
26 Jan, 2025
सेंट जेवियर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निदेशक श्रीमान प्रदीप दास गुप्ता एवं श्रीमती अनामिका आदित्य द्वारा किया गया। साथ ही दीप्ति चौधरी, प्रधानाचार्य व राशि समन्वयक मौजूद रही . इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएँ, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संविधान के महत्व और हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका प्रीति ने कियाl निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। यह दिन सभी के मन में देशप्रेम और एकता की भावना जागृत कर गया।
क्रिसमस डे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।
25 Dec, 2025
सेंट जेविएर्स मे क्रिसमस डे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मधुर क्रिसमस कैरोल गाए गए, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और शांति का वातावरण बन गया। कुछ छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश प्रस्तुत किया। विद्यालय को रंग-बिरंगी सजावट और क्रिसमस ट्री से सजाया गया था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
विद्यालय के निदेशक श्रीमान प्रदीप दास गुप्ता एवं श्रीमती अनामिका दास गुप्ता व प्रधानाचार्य दीप्ति चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, करुणा और सेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। अंत में विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और सभी ने एक-दूसरे को “मेरी क्रिसमस” की शुभकामनाएँ दीं।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंददायक और प्रेरणादायक रहा इस कार्यक्रम मै सुश्री दिव्यांशा ,अंजू चौधरी ,पूजा यादव , पीयूष सिंह ,रचित तिवारी , कीर्ति ,हेमलता ,गुरप्रीत आदि शिक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा श्रीमती प्रियंका व निधि ने अपने भाषण के माध्यम से विद्यार्थीयों को पेरित किया पप्रीती माहोर ने पुरे कार्यक्रम की कोरिओग्रफी की
धन्यवाद
बाल दिवस के उपलक्ष्य मे बालक – बालिकाओं ने मंच पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
14 Nov, 2025
सेंट जेवियर स्कूल आकांशा एन्कलेव बरेली की शाखा मे आज दिनाक 14-11-2025 को बाल दिवस के उपलक्ष्य मे बालक – बालिकाओं ने मंच पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस कार्यक्रम का आरम्भ निदेशक श्री मान प्रदीप दास गुप्ता एवं श्रीमती अनामिका आदित्य ने नेहरु जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये .सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत शिक्षिका कीर्ति व श्रीमती हेमलता ने किया . संयोजक सुनीता शर्मा की उपस्तिथि मे कार्यक्रम का आरंभ विभिन कक्षाओ की बालिकाओ द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमे रिद्धिमा , इंदु , दिव्यांशी , कृषिका ने मुख्य भाग लिया .जिसमे छोटे बच्चों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगता मे भाग लिया और एक प्रस्तुति मे बच्चो द्वारा प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रेरणा दी गयी .इन सभी कार्यक्रम मे विद्यायल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओ का सहयोग रहा .
स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े धूम धाम से हुआ .
15 Aug, 2025
सेंट जेविएर्स विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की धूम ......
आज सेंट जेविएर्स विद्यालय में 79 वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े धूम धाम से हुआ .
विद्यालय के सभी विद्यार्थीयो ने हिस्सा लिया . इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर श्री प्रदीप दस गुप्ता एवं श्रीमती अनामिका आदित्य के कर कमलों द्वारा किया गया .साथ ही प्रधानाचार्या दीप्ति चौधरी और समन्वयक सुनीता शर्मा मोजूद रही . ध्वजारोहण होने के बाद विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चो ने देशभक्ति और आजादी के गीत गाये गये तथा लंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये .शिक्षकों ने मिलकर रंगोली बनायीं .विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए डायरेक्टर महोदय ने उत्साहपूर्ण भाषण दिया और बछो को राष्ट्र तथा राष्ट्रीयता के साथ साथ आजादी का महत्व भी समझाया .कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को मिठाई देकर किया गया .प्रोग्राम को सफल बनाने में शिक्षिका संजना , टीना , दिव्यान्षा , अंजू , गुंजन ने मुख्य सहयोग दिया .
धन्यवाद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में मानसून डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
20 Jun, 2025
चनेहटा स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में मानसून डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सर व डायरेक्टर मैम के निर्देशन में विद्यालय में 'मानसून दिवस' के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए । इस विशेष दिन को छात्रों में प्रकृति के प्रति जागरुकता बढ़ाने और मानसून ऋतु की महत्ता बताने के उद्देश्य से मनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या श्रीमती टीप्ति चौधरी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने मानसून के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला इसके बाद छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों दी गई जिनमें नृत्य, संगीत, कविता पाठ वर्षा से संबंधित गतिविधियां शामिल थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया ।
सेंट जेवियर स्कूल बरेली मे बच्चो ने अपनी मां के लिए विशेष कार्ड तैयार करके मदर्स डे मनाया
12 May, 2025
आज सेंट जेवियर स्कूल बरेली मे बच्चो ने अपनी मां के लिए विशेष कार्ड तैयार करके मदर्स डे मनाया
बच्चों ने मदर्स डे के अवसर पर सुंदर कार्ड बनाए और कविताएं सुनाईं
कक्षा शिक्षकों ने बच्चों को कार्यक्रम की तैयारी में मदद की
इस अवसर पर निदेशक श्रीमती अनामिका आदित्य ने बच्चों को अपनी मदर्स का सम्मान करना सिखाया .
सेंट जेवियर्स कॉलेज में शनिवार को ऑरेंज डे धूमधाम से मनाया गया।
12 Apr, 2025
चनेहटा स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में शनिवार को ऑरेंज डे धूमधाम से मनाया गया। ऑरेंज डे के अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से इस दिन को खास बनाया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को नारंगी रंग के महत्व से अवगत कराना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। कक्षाओं को नारंगी रंग की सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर जीवंत और आकर्षक लग रहा था। छात्रों ने नारंगी रंग की पोशाकें पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में छात्रों ने नारंगी रंग से संबंधित चित्रकला, हस्तशिल्प, कविता पाठ तथा नृत्य प्रस्तुतियाँ दी।
सभी कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर सर श्री प्रदीप दास गुप्ता और डायरेक्टर मैम श्रीमती अनामिका आदित्य के निर्देशन में हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीप्ति चौधरी ने बताया ऑरेंज डे के माध्यम से हम छात्रों में रंगों के प्रति जागरुकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना चाहते है। साथ ही उन्होंने छात्रों को फूलों का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया। अंत में छात्रों ने नारंगी रंग के फलों और व्यंजनों का आनंद लिया ।
सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को वितरित किए गए
01 Apr, 2025
सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को वितरित किए गए, जिसमे मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावको ने प्रतिभागिता की। स्कूल के संयुक्त निदेशक श्रीमती अनामिका दास गुप्ता तथा श्री प्रदीप दास गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सभी छात्रों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु बधाई दी ओर साथ ही स्कूल को 30 साल पूरे होने की खुशी में एडमिशन फ्री भी कर दिया गया है । कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।